(BIHAR, India)
छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रती और श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ आज सुबह विभिन्न नदी घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे । उन्होंने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया। नहाय-खाय के साथ गत 27 अक्तूबर से शुरू हुए लोक आस्था के इस पर्व के दूसरे दिन व्रतियों के सूर्यास्त होने पर खरना के तहत रोटी एवं खीर का भोग लगाये जाने के बाद उनके द्वारा रखा गया 36 घंटे का निर्जला उपवास कल शाम डूबते हुए सूर्य एवं आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण ( भोजन ) के साथ संपन्न हो गया। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा राज्य में नदी और तालाबों पर बने घाटों की साफ-सफाई के साथ सड़कों को भव्य रूप से सजाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।