देवप्रबोधिनी एकादशी पर गूंजेगी शहनाईयां,,,,
(Rajasthan, India) चार महिनें से बंद पड़े मांगलिक कार्यक्रमों की आज देवप्रबोधनी एकादशी के साथ शुरूआत हो जाएगी। शहर में आज जगह-जगह शहनाईयों की गूंज सुनाई देंगी जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसी के साथ आज मंदिरों में तुलसी और सालिगराम के विवाह का आयोजन होगा और मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। देव प्रबोधनी एकादशी से पहले रविवार को गलता तीर्थ में कार्तिक स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े जिन्होंनें डूबकी लगाकर दान पुण्य किया। तीर्थनगर पुष्कर में आज से धार्मिक मेले की शुरूआत हो रही है। इस दौरान आज कार्तिक महिने का पहला पंचतीर्थ महास्नान होगा। इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेले का आगाज होगा जो आखिरी पंचतीर्थ महास्नान के साथ पूरा हो जाएगा। इस मेले में शिरकत करने के लिए देश के विभिन्न पीठ और अखाड़ों के संत महात्मा पुष्कर पहुंच गए है। वही आज सुबह संतों की सामूहिक अध्यात्म पदयात्रा का आयोजन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।