(Rajasthan, India)
हजरत इमाम हुसैन की शहादत में आज मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में बने ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा जिन्हें करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित रहेगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। चारदीवारी में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं सोमवार को कत्ल की रात में मातम मनाया गया। अकीदतमंदों ने इमामबाड़ों में रखे ताजियों पर मन्नत के सेहरे चढ़ाए। हजरत इमाम हुसैन की याद में बनाये जाने वाले ताजियों को लोगो की जियारत के लिए रखा गया है। बीकानेर शहर में कई मोहल्लों के कारीगरों ने बारीकी से ताजियों को तैयार किया। इस अवसर पर सोमवार को अखाडे में कई मुकाबलों का आयोजन भी हुआ। वहीं आज ताजियों को गमगीन माहौल में बड़ी करबला में दफनाया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।