(Rajasthan, India)
पवित्र पुष्कर सरोवर में चौदस को ब्रह्म मुहूर्त में सैंकड़ों साधू संत बैंड बाजों के साथ शाही स्नान करने के लिए पवित्र पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पहुंचे । साधू संतों का यह काफिला पुष्कर के संत प्रेम दास महाराज के नेतृत्व में पुष्कर के परिक्रमा मार्ग होते हुए सप्त ऋषि घाट पहुंचा। जहां पर ब्रह्म गायत्री तीर्थ विकास संस्था की ओर से उनका स्वागत किया गया । जहां पहुंचकर सरोवर की पूजा अर्चनाकर एक साथ सरोवर में आस्था की डूबकी लगाई । जहां उन्होंने पुष्कर को स्वच्छ एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प और विश्व कल्याण की कामना की। पुष्कर सरोवर में चैदस को स्नान करने का बहुत महत्व है। जिसके चलते कई साधू संत सप्त ऋषि घाट पर स्नान एवं पूजा अर्चना करने पहुंचते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।