गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव आज
(India) आज पूरे देश में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है, इस दिन को गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव के उपल्क्ष में मनाया जाता है। 1469 में तलवंड़ी साबों में जन्में गुरु नानक ने अपने अनुयायियों को जीवन के दस सिद्धांत दिए थे। इन सिद्धातों का आज भी उतना ही महत्व है जितना की उस समय हुआ करता था। देश के अलग अलग गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, बता दें कि इस दिन को गुरु पुर्णिमा के रुप में भी मनाया जाता है। स्नान दान का भी इस दिन खास महत्व है। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाए दी है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।