रुद्राक्ष मुख्य रूप से दस तरह के होते हैं...
एकमुखी रुद्राक्ष - एकमुखी रुद्राक्ष का अत्यधिक महत्व है। यह इतना प्रभावशाली होता है कि जिस व्यक्ति के पास एकमुखी रुद्राक्ष होता है उसे शिव के समान समस्त शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं।
द्विमुखी रुद्राक्ष -द्विमुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति से अर्द्धनारीश्वर प्रसन्न होते हैं।
त्रिमुखी रुद्राक्ष- सत्व, रज और तम- इन तीनों यानी त्रिगुणात्मक शक्तियों का स्वरूप हैं। यह रुद्राक्ष अग्निस्वरूप माना गया है। यह भूत, भविष्य और वर्तमान का ज्ञान देने वाला है।
तुर्मुखी रुद्राक्ष -ब्रह्म का प्रतिनिधि है चतुर्मुखी रुद्राक्ष। यह शिक्षा में सफलता देता है। इससे बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति व सभी प्रकार के मानसिक रोग दूर होते हैं।
पंचमुखी रुद्राक्ष- पंचमुखी रुद्राक्ष समस्त पापों से मुक्त करने वाला है तथा समस्त सिद्धियों को देने वाला है।
छरू मुखी रुद्राक्ष- यह रुद्राक्ष स्वयं गणेश है। कुछ इसको कार्तिकेय भी मानते हैं। अत इसे धारण करने से कार्तिकेय तथा गणेश दोनों ही प्रसन्न होते हैं। इसके धारण करने से बुद्धि बढ़ती है तथा ब्रह्म हत्या का दोष नहीं लगता है।
सप्तमुखी रुद्राक्ष- इस रुद्राक्ष को धारण करने वाले को महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
अष्टमुखी रुद्राक्ष- यह रुद्राक्ष सब देवताओं को प्रसन्न करने वाला है। समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है।
नौमुखी रुद्राक्ष - नौमुखी रुद्राक्ष स्वयं भैरव है। इसके धारण करने से यमराज का भय नहीं रहता है।
दस मुखी रुद्राक्ष- दस मुखी रुद्राक्ष विष्णु का स्वरूप माना गया है। इसके धारण करने से दसों दिशाओं में यश बढ़ता है और भूत-पिशाच का भय नहीं रहता है।
रुद्राक्ष धारण करने के लिए नियम-
रुद्राक्ष को अभिमंत्रित यानी शास्त्रों में बताए हर रुद्राक्ष के लिए नियत मंत्रों से पूजा कर ही धारण करना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने वाले को शराब, नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मांसाहार छोड़ देना चाहिए।
लहसुन व प्याज सहित तामसी व तीखा खान-पान छोड़ देना चाहिए, क्योंकि ये चीजें संयम व एकाग्रता में बाधक मानी गई है, जो देव साधना में पवित्रता बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी माने गए हैं।
मानसिक पवित्रता के लिए गंदे साहित्य, बातों व सोच से दूर रहना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।