वृंदावन का चंद्रोदय मंदिर होगा दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर
(Chhata, Mathura) रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्यपाल राम नाईक द्वारा की गई पूजा के बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस मंदिर को सिर्फ कंकरीट, शीशे एवं दुर्लभ कीमती पत्थरों से बनाया जाएगा। मंदिर के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये की लागत लगने का अनुमान है। मंदिर के केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह मंदिर प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला का अभूतपूर्व संगम होगा। 70 मंजिला यह मंदिर जल्द साकार रूप लेगा। आध्यात्म के इस अद्भुत केंद्र की ऊंचाई 700 फीट होगी, जो 65 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। मंदिर के चारों तरफ कृत्रिम पहाड़ियां एवं वन होंगे। इसमें बृज के 12 वन क्षेत्र शामिल होंगे। चंद्रोदय मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर एक संग्रहालय भी बनेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।