पापों से मुक्ति के लिए करे इस कुण्ड में स्नान
(India) सूर्यदेव को हिन्दू धर्म के पंचदेवों में से प्रमुख देवता माना जाता है। सूर्यदेव की उपासना करने से ज्ञान, सुख, स्वास्थ्य, पद, सफलता, प्रसिद्धि आदि प्राप्त होता है। क्या आपको पता है कि राजस्थान के झुंझुनूं जिले लोहागर्ल में सूर्य देव का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां के लोगों का मानना हैं कि यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस मंदिर के बारे मान्यता हैं कि यह स्थान सर्वदेव को भगवान विष्णु की तपस्या करने के बाद मिला था और वें यहां अपनी पत्नी के साथ विराजमान है। इसके अलावा एक मान्यता यह भी है कि महाभारत के युद्ध के पश्चात सभी पाण्डव अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए यहां बने कुण्ड में आए थे। इन सब मान्यताओं के अलावा चारों तरफ पहाडियों से घिरा सूर्य कुण्ड पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहां सूर्य भगवान की पूजा के लिए हजारों भक्त आते हैं। मान्यता है कि यहां बने कुण्ड में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और त्वाचा के रोग भी ठीक हो जाते हैं। इसलिए इस सर्दी आप भी इस मंदिर में दर्शन कर अपने पापों से मुक्ति पा सकते हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।