वसंत पंचमी विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ ही ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रतीक है। वसंत पंचमी के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है एक ओर जहां स्कूलों में मां सरस्वती की वंदना हो रही है तो दूसरी और सांस्कृति कार्यक्रमों के जरिए मां की अराधना इधर खेत खलीयान भी हरियाली की चादर ओडे हुए है । इस दिन लोगों के घरों में रंगोली सजायी जाती है और वाग्देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है, वसंत पंचमी व पीले रंग का महत्व अपने आप में अलग है। इसीलिए वसंत को सभी ऋ तुओं का राजा माना जाता है। वसंत पंचमी के मौके पर मुण्डन, और शादी विवाह जैसे कोई भी शुभ कार्य बिना किसी से पूछे किये जाते हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।