श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 28वीं बैठक में यह फैसला किया गया। राज्यपाल एनएन वोहरा जो बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, की अध्यक्षता में राजभवन में हुई बैठक में इस वर्ष की बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू करने की तिथि व अन्य प्रबंधों पर विचार हुए। बोर्ड ने श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में सब कमेटी का गठन किया था, जो बोर्ड को बाबा अमरनाथ यात्रा की अवधि के लिए सुझाव देती है। बोर्ड ने यह पाया कि वर्ष 2014 की बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान चंदनबाड़ी रूट पर भारी बर्फबारी हुई थी, जिस कारण यात्रा शुरू करने में देरी हो गई। उस समय यात्रा दो जुलाई 2014 को ही शुरू हो पाई थी। बोर्ड ने इस वर्ष 2015 की यात्रा को दो जुलाई से शुरू करने का फैसला किया। पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर शुरू होकर यात्रा श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन वाले दिन 29 अगस्त को समाप्त होगी। इस तरह से इस वर्ष 59 दिन की यात्रा होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।