स्वामीपद्मनाभ मंदिर से 266 किलो सोना गायब
(India)
स्वामीपद्मनाभ मंदिर के अंदर से 266 किलोग्राम सोना गायब हो चुका है। पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। मीडिया में उजागर हुए रिपोर्ट के कुछ अंशों के अनुसार इस प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर में कुल 893 किलोग्राम सोना था। इसमें से अब केवल 627 किलो सोना ही मंदिर में शेष बचा है।सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न कार्यों के लिए जो 893 किलो सोना बाहर दिया गया था उसमें से केवल 627 किलो सोना ही मंदिर में वापस लौटाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस घपले के सामने आने से अब मंदिर से संबद्ध लोगों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिन लोगों ने यह घपला किया उनका नाम भी उजागर होना चाहिए। इस बीच इस मामले में मंदिर में पूजा करने वाले त्रावणकोर शाही परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।