मानसरोवर और समाजवादी श्रवण यात्रा के बाद अखिलेश सरकार ने अब एक और पहल की है। मुख्यमंत्री ने सिंधु दर्शन यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री को दस हजार रुपये अनुदान देने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि सिंधी समाज को प्रभावित करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के हर मूल निवासी को अब दस हजार रुपये अनुदान मिलेंगे। सिंधु दर्शन यात्रा प्रत्येक वर्ष जून माह में आयोजित की जाती है। इस यात्रा में सिंधी समुदाय के लोगों द्वारा प्रमुखता से हिस्सा लिया जाता है। काफी समय से सिंधु दर्शन यात्रा के लिए राज्य सरकार से अनुदान की मांग की जा रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।