आज ही के दिन क्रूस पर चढ़ाए गए थे प्रभु यीशु
(India)

ईसाई समाज द्वारा प्रभु यीशु के बलिदान को याद करने के उद्देश्य से आज गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है । गुडफ्रायडे पर शहर में चांदपोल, घाटगेट और मालवीय नगर चर्च सहित सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी और उत्सव मनाया जाएगा। अंग्रेजी में ‘गुड फ्राइडे‘ का अर्थ ‘पुण्य‘ भी होता है। गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। काफी यातनाएं झेलने के बाद उन्होंने इसी दिन अपने प्राण त्याग दिए थे। ठीक तीसरे दिन ईस्टर रविवार को प्रभु यीशु फिर से जी उठे थे। दर्दनाक यातनाएं झेलते हुए प्रभु यीशु ने शुक्रवार को मृत्यु प्राप्त किया था। इस कारण शुक्रवार को गुड फ्राइडे कहा जाता है, क्योंकि प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति के लिए पुण्य का कार्य किया था। गुड फ्राइडे के दिन मसीही समाज के लोग उपवास रखते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।