गुजरात में भगवान शिव के सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं को अब प्रवेश के लिए प्रबंधन से विशेष अनुमति लेनी होगी। मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। मंदिर महाप्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका नहीं गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके लिए अनुमति की शर्त रखी गई है। कई अन्य मंदिरों में भी पहले से ऐसी व्यवस्था है। गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश के लिए महाप्रबंधक कार्यालय से मंजूरी लेनी होगी। सोमनाथ मंदिर हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है और इसे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। यह पूछे जाने पर कि अब तक बिना पहचान पत्र देखे लोगों को मंदिर में प्रवेश देने वाला प्रबंधन गैर हिंदू की पहचान कैसे करेगा, तो चावड़ा ने कहा कि मंदिर के सुरक्षा गार्ड ऐसे लोगों को पहचान कर लेंगे। यह पूछने पर कि क्या मंदिर में प्रवेश के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था भी लागू की जाएगी, उन्होंने कहा अभी तो ऐसा कोई विचार नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।