अमरनाथ यात्रा को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू
(India)
अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अमरनाथ जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। रामवन के जिलाधिकारी ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी। इसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप से जवाहर टनल तक कहीं भी न तो लोग जुटेंगे और न ही प्रदर्शन कर सकेंगे। आदेश के मुताबिक, निषेधाज्ञा मुस्लिम समाज के त्योहार शब-ए-कद्र अथवा जुमे की नमाज और ईद पर लागू नहीं होगी। निषेधाज्ञा दो जुलाई से लागू होगी और अमरनाथ यात्रा चलने तक जारी रहेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।