अमरनाथ यात्रियों में खासा जोश और उत्साह
(India)
अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दोनों मार्गो बालटाल और पहलगाम से श्रद्धालु पैदल हर-हर महादेव के जयघोष लगातार हिमलिंग के दर्शन करने के लिए बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 11 हजार 402 शिवभक्त पहलगाम और बालटाल से भोले बाबा के दर्शन के लिए निकले। पूरे दिन में 9920 श्रद्धालुओं ने गुफा में माथा टेका। इसके साथ ही पहले दो दिनों में हिमलिंग के दर्शन करने वालों शिवभक्तों की संख्या 18,321 पहुंच गई। गौरतलब है यात्रा शुरू के पहले दिन वीरवार को पहले जत्थे में 12162 श्रद्धालु गुफा की तरफ रवाना हुए थे और 8401 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।