अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंकाओं के बीच 11 कश्मीरी आतंकियों द्वारा फेसबुक पर फोटोज अपलोड करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इन फोटोज में आतंकी मिलिट्री यूनिफॉर्म में हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों ने हाल ही में हिजबुल मुजाहिदीन संगठन ज्वाइन किया है। फोटोज दो दिन तक फेसबुक पर रहीं, जिसके बाद इन्हें हटा लिया गया। इन्हें किसने हटाया, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि बुधवार को ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है। 5000 श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को दर्शन के लिए पहुंचा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।