सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरूआत
(India)
धरती पर होने वाले सबसे बड़े धार्मिक समागमों में से एक सिंहस्थ कुंभ मेले की मंगलवार से औचारिक शुरूआत हो गई है । इसके लिए बड़ी संख्या में साधु और श्रद्धालु नासिक पहुंच रहे हैंे। कुंभ के दौरान श्रद्धालु गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करते हैं। भव्य आयोजन की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई । इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंहए केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाईक और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की मौजूदगी में रामकुंड और त्रयम्बकेश्वर के कुश्वर्त तीर्थ में पूजा अर्चना की। त्रयम्बकेश्वर पुरोहित संघ के अध्यक्ष जयंत शिखर ने बताया कि हर 12 वर्ष के अंतराल पर हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ माह में जब सूर्य और बृहस्पति एक साथ सिंह राशि में प्रवेश करते हैं तब नासिक.त्रयम्बकेश्वर मे कुंभ मेला आयोजित किया जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।