आज चांद दिखने पर ईद कल
(India)

आज रमजानुल मुबारक का अलविदा जुमा है। आखिरी जुमे के मौके पर जयपुर के जौहरी बाजार जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में सामूहिक नमाज होगी। वहीं चांद दिखाई देने पर शनिवार को ईद मनाई जाएगी। सेन्ट्रल हिलाल कमेटी के संयोजक चीफ काजी खालिद उस्मानी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7.30 बजे जौहरी बाजार जामा मस्जिद में कमेटी की बैठक होगी, जिसमें चांद दिखने की गवाहियां ली जाएंगी। चांद दिखा तो शनिवार को ईद की घोषणा की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।