आज देशभर में ईद का उल्लास
(India)

पवित्र माह रमजान में रोजा के समापन के बाद आज देश भर में आज ईद का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर की छोटी बड़ी मस्जिदों में भी करोड़ों लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में रंग-बिरंगे कपड़े पहने लोग उत्साह से एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते देखे गए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हजारों लोगों ने मस्जिदों, ईदगाहों, जामिया मस्जिद और अन्य पवित्र स्थलों पर नमाज अदा की। दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक दिन पहले आंध्र प्रदेश, बिहार, मणिपुर, कर्नाटक, असम और तमिलनाडु में चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद-उल-फित्र मनाने का ऐलान किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।