भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज
(India)
आज देशभर में ईद के त्यौहार के साथ उड़ीसा के पुरी में सालाना रथ यात्रा भी निकाली जाएगी. आज सुबह 8 बजे जगन्नाथ मंदिर में पूजा, दोपहर ढाई बजे पुरी से निकाली जाएगी रथ यात्रा. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर देश को बधाई थी। इस बार पुरी रथयात्रा में शामिल होने वालों के लिए उड़ीसा सरकार ने बीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दिया है। रथयात्रा से पहले पुरी जगन्नाथ मंदिर का नव कलेवर विधान विवादों में आ गया है, नव कलेवर विधान की धार्मिक रस्म की गोपनीयता और नियम तोड़ने का आरोप लगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।