पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़
(India)
पुरी में प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ के दौरान दो श्रृद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में तकरीबन 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार को हुई इस भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं।जिस वक्त प्रभु जगन्नाथ, बलराम और सुभ्रदा के रथ खींचे जा रहे थे उसी दौरान बालागांड़ी चक्कस इलाके में भगदड़ मची। पुलिस प्रमुख ने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य लोगों को पुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।