देवघर में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर
(India)
1 अगस्त से शुरु हो रहे श्रावणी मेला के दौरान बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं मंदिर प्रबंधन बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। देवघर बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष टी.पी. सिन्हा ने बताया की श्रावणी मेला के दौरान मंदिर प्रांगण में वृद्ध और विकलांग श्रद्धालुओं के लिए अलग से अर्घा लगाया जाएगा जिसका जल सीधा ज्योर्तिलिंग पर चढ़ेगा, श्रद्धालु सीसीटीवी के माध्यम से अपना जल बाबा को चढ़ते देख सकेंगे। इसके अलावा पवित्र द्वादश ज्योर्तिलिंग का अनावरण सोना और चांदी से अलंकृत होगा। उन्होने कहा इसके बाद पार्वती मंदिर के सीढ़ी पर रैलिंग लगाने के अलावा श्रावण-भादो के बाद बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी मंदिर पर चढ़े हुए जल को एकत्रित कर उसे फिल्टर करने के बाद गंगा में प्रवाहित किया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।