आज गुरु पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग
(India)

श्रावण मास में गुरुवार के दिन वर्षों बाद गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन नक्षत्रों का राजा पुष्य 23 घंटे 12 मिनट रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह समय खरीदी तथा देव आराधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर पुष्य नक्षत्र का संयोग बहुत कम बनता है। इस बार गुरुवार के दिन व्यतिपात योग, कर्क राशि के चंद्रमा के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग 23 घंटे 12 मिनट रहेगा। पुष्य नक्षत्र की इतनी लंबी अवधि इसके धार्मिक व व्यापारिक महत्व को बढ़ाती है। यह दिन शिव कृपा प्राप्ति के लिए विशेष माना गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।