श्रावण शुक्लपक्ष की छठ को हर साल निकलने वाली कल्याणधणी की लक्खी पदयात्रा आज से शुरू हो गई है। पांच दिन की 72 किलोमीटर दूर डिग्गी कल्याण की यात्रा में गांवों के यात्रियों के अलावा शहर के श्रद्धालु भी पैदल रवाना होंगे। श्री कल्याण डिग्गीपुरी पदयात्रा संघ के तत्वावधान में यात्रा सुबह 9 बजे रवाना होगी। पदयात्रा संचालक व अध्यक्ष श्रीजी शर्मा लोहेवाले के अनुसार पदयात्रा को गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य और उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा मदरामपुरा, हरसूलिया, फागी, चोसला होकर पांच दिन बाद निज धाम डिग्गी पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रियों द्वारा भजन-कीर्तन और सत्संग के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।