शाही स्नान के दिन दो अखाड़ों में विवाद
(India)
महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ कुंभ के पहले शाही स्नान के दिन दो अखाड़ों में विवाद हो गया। शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि साधुओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। एकदूसरे पर हथियार भी तान दिए। हालात संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। 20 मिनट बाद हालात काबू में आए। दिगंबर अखाड़ा अपने तय वक्त से धीरे चल रहा था। इस वजह से नासिक के लक्ष्मी नारायण चैक पर निर्मोही अखाड़े ने दिगंबर अखाड़े के रथ को रोकने और अपनी शोभायात्रा शुरू करने की कोशिश की। तभी निर्मोही अखाड़े के महामंत्री महंत श्यामसुंदरदास महाराज का दिगंबर अखाड़े के महंतों से विवाद हो गया। इसके बाद साधुओं ने रथों की सजावट तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस ने दखल देकर विवाद खत्म करने की कोशिक की, लेकिन पूरे जुलूस में तनाव बना रहा। कुछ साधुओं ने गुस्से में आकर पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। एकदूसरे पर तलवार, लट्ठ और बाकी हथियार भी तान दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।