नासिक में दूसरा शाही स्नान आज
(India)



महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर में गोदावरी नदी के किनारे चल रहे कुंभ का दूसरा शाही स्नान शुरू हो गया है। तपोभवन से रामकुंड तक शाही यात्रा में हजारों महंत, तीनों वैष्णव अखाड़ों- निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर के संत शामिल हुए। अब तक निरंजनी, जूना और महानिर्वाणी अखाड़ा के संत शाही स्नान कर चुके हैं। बता दें कि देशभर के साधु-संत दोपहर बारह बजे तक शाही स्नान करेंगे। इसके बाद आम भक्तों स्नान करेंगे। पहला शाही स्नान 29 अगस्त को हुआ था।दूसरे शाही स्नान के लिए नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिक्युरिटी के कड़े इंतजाम है। रैपिड एक्शन फोर्स, क्विक रिस्पॉन्स टीम और राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स के प्लाटून तैनात किए गए हैं।नासिक कुंभ की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी। कुंभ मेला 25 सितंबर तक चलेगा। ढाई महीने में करीब 4 करोड़ लोग यहां आ सकते हैं। मान्यता है कि नासिक उन चार स्थानों में से एक है, जहां अमृत कलश से अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। इस कुम्भ मेले में लाखों श्रद्धालु गोदावरी के पवित्र जल में स्नान कर अपनी आत्मा की शुद्धि और मोक्ष के लिए प्रार्थना करते हैं। यहां महाशिवरात्रि पर्व भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।





























Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।