गणेश चतुर्थी के मौके पर लक्ष्मणगढ के प्रसिद्व सिद्वि विनायक मंदिर में बुधवार को भगवान गणपति के दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई..भगवान गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब मंदिर में उमड़ रहा है..125 वर्ष पुराने इस मंदिर में भगवान गणपति के जन्मोत्सव को लेकर करीब 27 वर्षो से गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं.. आज भगवान के दरबार में प्रसिद्व भजन गायक कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया..वहीं गुरूवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणपति नगर का भ्रमण करेंगे....उनकी विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।