कटासराज मंदिर के जीर्णोद्धार की योजना
(India)

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद के पास स्थित ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार करने और पहले ज्यादा श्रद्धालुओं को वहां की यात्रा करने की इजाजत देने की योजना बनाई है। इस बीच पाकिस्तान की यात्रा पर आए 120 से अधिक भारतीय श्रद्धालुओं ने दोनों देशों के बीच शांति के लिए प्राचीन धार्मिक मंदिर में प्रार्थना की। करीब 124 तीर्थयात्री दो दिन की यात्रा पर शुक्रवार को देश की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित चकवाल जिला स्थित पवित्र कटासराज मंदिर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में इस मौके पर बोलते हुए ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दिकी फारूक ने कहा कि दोनों देशों के लोगों ने हमेशा ही दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक शांति और प्यार का सपना देखा है। यह तभी संभव होगा जब दोनों सरकारें इसे प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।