क्रिसमस पर चर्चों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाएं
(India)
प्रभु यीशु के जन्म पर हर ओर खुशियां बरस रही हैं....हर जगह चर्च में मध्यरात्रि और सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई....इसके बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी....चर्च में पहुंचे लोगों ने कैंडल जलाकर खुशहाली की कामना की....संता क्लॉज ने उपहार भी बांटे....क्रिसमस पर हर जगह आकर्षक विद्युत सज्जा की गई और चर्च में रंगबिरंगी रोशनी के साथ क्रिसमस ट्री को भी सजाया गया गया....जिससे चर्च रोशनी से सरोबार नजर आया....चर्च के अलावा भी स्कूल और संस्थाओं में क्रिसमस की धूम रही और कई आयोजन किये गए....इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहते हुए बधाईयां दी..।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।