दिल्ली के बाजारों में होली वाले ‘पटाखे’
(India)





दिवाली पर बम-पटाखे फोड़ने वाले लोग अब होली पर भी पटाखे चलाएंगे। रंग और गुलाल की होली से अलग इस बार पटाखे वाली होली मनाई जाएगी। बाजार में इस बार आए रंग और गुलाल भरे बम-पटाखे लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन पटाखों में आग लगाते ही हल्की आवाज होती है और रंगीन धुआं और अबीर निकलता है। लोगों को रंगीन कतरनों और गुलाल वाली वाली कनफट्टी भी खूब भा रही है। होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चांदनी चैक, सदर बाजार और करोल बाजार में दुकानों पर गुलाल भी कई गुणवत्ता में मौजूद हैं। साधारण गुलाल 20 रुपये का 100 ग्राम मिल रहा है वहीं ब्रांडेड और हर्बल गुलाल की कीमत 50-70 रुपये प्रति 100 ग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि पिचकारियों की कीमत बढ़ने से भी बाजार में इस होली पर कुछ मंदी है। सबसे छोटी पिचकारी भी 25 रुपये की मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि अब होली पर लोग कम मात्र में ही सही लेकिन हर्बल और नुकसानरहित रंग-गुलाल खरीद रहे हैं। चंदन व केसर का रंग भी मांग रहे हैं। करोल बाग के थोक व्यापारी मुकेश ने बताया कि पलाश के फूल, चुकंदर के रस से बने रंग, हल्दी का रंग, चंदन और केसर से बने रंग लोग खरीद रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।