सिंहस्थ में हेमा मालिनी ने प्रस्तुत किया नृत्य
(India)



सिंहस्थ में उज्जैन के भूखी माता झोन स्थित उत्तम स्वामीजी के कैंप में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी और उनकी टीम ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुत दी। इससे माहौल कृष्णमय हो गया। दो घंटे से ज्यादा चली नृत्य नाटिका में लोगों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की। नृत्य नाटिका में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पंडाल छोटा पड़ गया। लोग हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए बाहर तक खड़े रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।