पत्नी पविंदर कौर होंगी बाबा हरदेव सिंह की उत्तराधिकारी
(India)
निरंकारी संत स्व. बाबा हरदेव सिंह की पत्नी पविंदर कौर उनकी उत्तराधिकारी होंगी। बाबा हरदेव सिंह का निधन कनाडा में 13 मई को एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। इसके बाद उनके शव को उनके अनुयायियों के दर्शनार्थ दिल्ली लाया गया। मंगलवार को दिन में चर्चा थी उनकी पुत्री सुदीक्षा को उनका उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। लेकिन देर शाम उपासक जी ने बाबा की विधवा पविंदर कौर के नाम का प्रस्ताव रखा और सत्यार्थी जी ने इसका अनुमोदन किया। इसके बाद कौर के नाम की घोषणा कर दी गई। बाबा के पार्थिव शरीर का बुधवार को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद पविंदर कौर निरंकारी संत समागम पंथ का प्रमुख का पद संभाल लेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।