अमरनाथ यात्रा में आतंकवादी कर सकते हैं हमला
(India)
अमरनाथ यात्रा एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आशंका जाहिर की है कि अमरनाथ यात्रा में आतंकवादी हमला कर सकते हैं। बीएसएफ ने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाकर हमले की साजिश की है। बीएसएफ ने कहा कि ऐसी खुफिया रिपोर्ट है कि आतंकवादियों ने आगामी अमरनाथ यात्रा पर हमले की योजना बनाई है, लेकिन हमने इस साल की यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।