RSS की ड्रेस में भगवान स्वामीनारायण की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
(India)
सूरत में भगवान स्वामी नारायण मंदिर में पुजारी ने स्वामीनारायण भगवान की मूर्ति को संघ का गणवेश पहना दिया। भगवान के बाल स्वरूप को खाकी नेकर, सफेद शर्ट, काली टोपी, काले जूते पहना दिए। सोशल मीडिया पर संघ के गणवेश में भगवान स्वामीनारायण की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को RSS की ड्रेस में दिखाने पर जहां कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है. और इस घटना को ईश निंदा करार दिया है तो वहीं बीजेपी ने धार्मिक संस्थाओं को ऐसी बातों से दूर रहने की बात कही है.
इस तस्वीर में भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा के एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाई दे रहा था.मंदिर के स्वामी विश्वप्रकाशजी के अनुसार, यह परिधान कुछ दिनों पहले एक स्थानीय श्रद्धालु ने उपहार में दिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।