गुरू पूर्णिमा पर जगह-जगह आयोजन
(India)
आषाढ़ महिने के आखिरी दिन छोटी काशी जयपुर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ,,,गुरू पूर्णिमा पर शहर की प्रमुख मूल आचार्य पीठों में पूर्ववर्ती आचार्यों की चरणपादुकाओं की पूजा अर्चना की गई ,,,शहर के मंदिरों में ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार और झांकी सजाकर पूजा अर्चना की गई् ,,, शहर की प्रमुख आचार्य पीठ सरस निकुंज में वेद मंत्रोच्चारण के साथ पीठाधीश्वर आचार्य अलबेली माधुरीशरण महाराज ने बडे गुरू आचार्यों की पादुकाओं का पूजन किया,,,वहीं चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी गुरू पूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने गुरूओं का पूजन कर आर्शीवाद लिया ,,, सुबह से ही मंदिरों मेें भक्तों का तांता लगा रहा और भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।