सरकार छोटी काषी के नाम से विख्यात राजस्थान की राजधानी जयपुर में गोविंददेवजी से श्रीनाथजी तक पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठा रही है। पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में कृष्णा और विरासत सर्किट के विकास के लिए 275 करोड़ रुपए की परियोजना की मंजूरी दी है। इसके तहत राजस्थान में कृष्णा सर्किट के लिए 98 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत नाथद्वारा में श्रीनाथजी, जयपुर में गोविंददेवजी, कनक वृंदावन, गलता परिसर और सीकर में खाटूष्यामजी के स्थलों को षामिल किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।