स्वामीनारायण संप्रदाय के धर्मगुरु ओर देश ओर दुनिया में अक्षरधाम मंदिर बनाने वाले स्वामी महाराज का अंतिम संस्कार बुधवार को सारंगपुर मंदिर में किया जाएगा. बाबा के अन्तिम दर्शन के लिए बीजेपी नेता लाल कृष्ण अडवाणी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वित्त मंत्री अरूण जेटली रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु समेत कई दिग्गज नेता पहुचने वाले है। स्वामीनारायण संप्रदाय के धर्मगुरु ओर देश ओर दुनिया में अक्षरधाम मंदिर बनाने वाले स्वामी महाराज का अंतिम संस्कार बुधवार को सारंगपुर मंदिर में किया जाएगा. जिस जगह पर महाराज स्वामी का अंतिम संस्कार किया जाएगा उस जगह को गाय के गौबर से चबूतरे के आकार में बनाया गया है, इसी जगह पर चंदन की लकड़ी से चिता बनाई जाएगी. मुखाग्नि का आज दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है. अबतक करीब 5 लाख से ज्यादा लोग स्वामी महाराज के पार्थिव शरीर का दर्शन कर चुके हैं. वैसे 17 तारीख को आखिरी दर्शन के लिए लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. स्वामी महाराज की अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार अपने इष्ट देव भगवान स्वामीनारायण और गुरु महाराज के सामने ही किया जाए. शास्त्र विधि और हिन्दू परंपरा के मुताबिक मंत्रोच्चार के साथ के अंतिम संस्कार किया जाएगा. सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा. मुखाग्नि से पहले स्वामी महाराज के पार्थिव शरीर को पंचामृत से नहलाया जाएगा. जिसके बाद वहां उपस्थित संत स्वामी महाराज के चरणों की पूजा कर उनके मुख में गंगा जल अर्पण करेंगे. पार्थिव शरीर को नए प्रमुख महंत स्वामी और डॉक्टर स्वामी मुखाग्नि देंगे.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।