अजमेर में मिनी उर्स में पहुंच रहे हैं जायरीन
(India)
अजमेर में इन दिनों ख्वाजा साहब की दरगाह में चल रहे मिनी उर्स के चलते खासी तादाद में जायरीन अजमेर पहुँच रहे है। रोडवेज प्रबंधन की और से जायरीन की सुविधा के लिए कायड विश्राम स्थली से महावीर सर्किल तक बसो का संचालन शुरू किया गया है। ये बसे लगातार कायड़ विश्राम स्थली से महावीर सर्किल तक संचालित की जा रही है। अजमेर डिपो के प्रबंधक तेजकरण टांक ने बताया कि अभी विभिन्न डिपो से मंगाई गई 350 बसों का संचालन किया जा रहा है। जायरीन की सुविधा और यात्री भार बढ़ने पर बसो की संख्या में इजाफा किया जायेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।