दीपोत्सव का शुभारंभ हस्त नक्षत्र में
(India)
दीपोत्सव का शुभारंभ इस बार खास नक्षत्र में हो रहा है,,,जो कि सभी के लिए शुभ और समृद्धि वाला होगा,,,, पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हस्त नक्षत्र में शुक्रवार को अमृतमयी धनतेरस के साथ होगा,,, शनिवार को रूप चैदस मनाई जाएगी,,,, रविवार को धन की देवी लक्ष्मी माता का पूजन किया जाएगा,,,,सोमवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा,,,, मंगलवार को भैया दूज के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव संपन्न होगा,,,, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शास्त्रों में मान्यता है कि धनतेरस को घर में नया बर्तन आना सौभाग्य का प्रतीक है,,, इससे आने वाले वर्ष में धन-धान्य और संपदा बनी रहती है,,,, रूपचैदस को सूर्योदय से पहले उबटन और तेल लगाकर नहाने से काया निरोगी रहती है,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।