धनतेरस आज
(India)
देश में खुशहाली सम्पन्नता और दीपकों का त्यौहार दीवाली देशभर में बडी धूमधाम से मनाया जाता है। वास्तव में दीपावली एक त्यौहार ही नहीं बल्कि 5 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहारों का समूह है। हिंदू धर्म में दीपावली का बडा महत्व है इसको धन ऐश्वर्य और संपन्नता का त्यौहार माना गया है 5 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में सबसे पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है इस दिन धनवंतरि का प्रगट दिवस मनाकर आयु आरोग्य स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों के बारे में प्रार्थनाए चिंतन और मनन किया जाता है अकाल मृत्यु का भय नहीं सताने के भाव से शाम को यम के प्रति हर घर में दीप का दान किया जाता है इस दिन वर्षभर के लिए आवश्यक बर्तनों की खरीदारी भी शुभ चैघडिए में की जाती हैं एएए लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी के रूप में पूजा जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।