BHU से मोदी का रोड शो शुरू, 15km का सफर कर पहुंचेंगे विश्वनाथ मंदिर
(Varanasi, Varanasi) यूपी चुनाव के 7th और अंतिम फेज के प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी शनिवार को बनारस पहुंचे। बीएचयू गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्होंने रोड शो शुरू किया। 15 किमी का सफर कर मोदी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां 8 मार्च को वोटिंग होनी है। शाम तक वे तीन सभाओं को भी एड्रेस करेंगे। मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के 11 मंत्री सोमवार तक बनारस में रहेगी। इससे पहले मोदी का 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में रोड शो हुआ था। बनारस मोदी का संसदीय क्षेत्र है। शनिवार को वे यहां काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव के दर्शन के बाद रोड शो करेंगे। रोड शो बीएचयू के सिंहद्वार से रविदास गेट, लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक से जनदर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगा।

मोदी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर से चौक, नीची बाग, मैदागिन, कोतवाली विशेश्वरगंज, गुजरात विद्या मंदिर होते हुए कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। यहां भी पूजा पाठ करके वे दोबारा बीएचयू लौट जाएंगे। इसके बाद मोदी जौनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को एड्रेस करेंगे। शाम 6.15 पर वे वाराणसी लौटकर बीएचयू से टाउन हाल मैदागिन पहुंचेंगे, जहां जनसभा को एड्रेस करेंगे। - मोदी की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। पीएम के रूट पर इन्हीं कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

मोदी तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। वे रविवार को ओवरनाइट स्टे करेंगे। रविवार को वे काशी विद्यापीठ इलाके में रैली करेंगे और DLW में लोगों से मुलाकात करेंगे। कैम्पेनिंग के आखिरी दिन यानी सोमवार को वे रोहनिया और सेवापुरी में रैली करेंगे। बता दें कि अमित शाह भी पहले से वाराणसी में मौजूद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।