अयोध्या विवाद 150 साल 9 कोशिशें परवान नहीं चढ़ी 3 पीएम की पहल
(DELHI, DELHI) अयोध्या में राम मंदिर विवाद को कोर्ट के बाहर निपटाने की अब तक 9 बार असफल प्रयास किए जा चुके हैं, 150 साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए 3 प्रधानमंत्रियों ने भी पहल की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को टिप्पणी की थी कि सभी पक्ष आपस में मिलकर कोर्ट के बाहर इस मामले को सुलझाएं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि सभी पक्षों को इस मुद्दे को सुलझाने के नए प्रयास करने के लिए मध्यस्थ चुनने चाहिए। उन्होंने ये भी टिप्पणी की कि अगर जरूरत पड़ी तो मामले के निपटान के लिए कोर्ट द्वारा प्रधान मध्यस्थ भी चुना जा सकता है।

राम मंदिर से जुडे़ इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर और पी वी नरसिंह्म राव ने पहल की थी। सबसे पहले ब्रिटिश शासन काल में 1859 में इस विवाद को सुलझाने का प्रयास हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।