शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली जो दिखाता है कि लोगों की आकांक्षा है कि राम मंदिर बने। लोग आस्था के नाम पर ऐसा चाहते हैं और इसलिए सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। आज पूरा देश मोदी की बातें सुनता है और माहौल ऐसा है कि मुस्लिम भी उनकी बातें सुनेंगे।शिवसेना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर एक स्पष्ट फैसला दे सकता है। पार्टी ने कहा बहरहाल यदि कोर्ट के बाहर मामला सुलझाना है तो अन्ना हजारे बाबा रामदेव या आडवाणी जैसे लोगों द्वारा ऐसा किया जा सकता है। फिर अदालत जाने की कोई जरूरत नहीं है।
शिवसेना ने कहा पिछले 25 साल में देश में राजनीति बदल गई है। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी अब मार्गदर्शक मंडल में हैं जबकि देश पर मोदी का शासन है। इसलिए, राम मंदिर अब बनाया जाना चाहिए और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के नहीं मोदी के निर्देश की जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।