(India)
केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदर्शनकारी भारी पड़ रहे हैं। एक ओर देश का सर्वोच्च न्यायालय सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दे चुका है तो वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारी 10 से 50 साल की आयुवर्ग महिलाओं को मंदिर में न घुसने देने की जिद पर अड़े हैं। रविवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर जा रही दो महिलाओं को प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के कपाट खुले पांच दिन हो रहे हैं और 10 साल से 50 साल के बीच की आयु वाली किसी भी महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया है। शुरुआत में तो प्रदर्शनकारी इस तरह हावी रहे कि मंदिर की ओर जाने वाले सरकारी और निजी वाहनों को रोककर महिलाओं को वापस भेजा गया। अगले कुछ दिनों में पुलिस भारी सुरक्षा के बीच महिलाओं को मंदिर के द्वार तक लेकर गई तो वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों के सामने झुकना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।