जैसा कि सब जानते हैं कि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर विराजती हैं, इसलिए सबसे पहले प्रातः काल घर कि अच्छे से साफ़ सफाई करें ।
स्नानादि के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
शाम के समय पूजा करने से पूर्व घर में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण करें।
उसके बाद एक चौकी रखें और चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
कपड़े के बीच में एक मुट्ठी गेहूं रखें और गेहूं के ऊपर जल से भरा हुआ एक कलश स्थापित करें।
अब कलश के अंदर एक सिक्का, सुपारी, गेंदे का फूल और अक्षत डालें।
कलश पर आम या अशोक के पांच पत्ते भी लगाएं । अब कलश को एक छोटी सी थाली से ढंके जिसके ऊपर चावल रख दें।
इसके उपरांत कलश के बगल में चौकी में बचे स्थान पर हल्दी से चौक बनाएं और उसपर मां लक्ष्मी कि प्रतिमा रख दें।
इस बात का ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी के दाहिने ओर गणेश जी की प्रतिमा रखें.
इसके बाद एक थाली में हल्दी,कुमकुम और अक्षत रखें और साथ ही दीप भी प्रज्ज्वलित करके रखें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।