कृष्ण नगरी मथुरा में अहोई अष्टमी के पावन पर्व पर गोवर्धन गिरिराज महाराज की परिक्रमा के आखिरी पड़ाव में पड़ने वाले राधाकुंड और श्यामकुंड आस्था की आभा से जगमगा उठे,ऐसी मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन नि-संतान दंपत्ति अगर इस खास कुंड में स्नान करते हैं तो उनके घर संतान की किलकारियां गूंजती हैं,श्रद्धा, भक्ति और विश्वास से जुड़े अहोई अष्टमी मेले पर एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राधाकुंड में रात 12 बजे आस्था की डुबकी लगाई,किसी ने एक तो किसी ने तीन तीन बार कुंड में स्नान किया,हर कोई राधा और कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।