edited by--kritika
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहेगा. ग्रहण इस राशि के जातकों को मान-सम्मान दिलाएगा. नौकरी में तरक्की मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कुल मिलाकर धन और करियर के मामले में यह समय अच्छा रहेगा.
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों को यह समय पुराने विवादों से मुक्ति दिलाएगा. इसके अलावा उनकी कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं. अच्छी खबर मिल सकती है.
सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित होगा. उनकी कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है. रुके हुए काम अब बनने लगेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।