Badrinath Yatra 2022:8 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल से
(India)
विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे, जबकि गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की तिथि 22 अप्रैल है। नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना और पंचाग गणना के बाद राज परिवार, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल मानकों का पालन किया गया। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही अब उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।