शिवरात्रि का पर्व: भगवान शिव के दिव्य अवतरण की रात्रि ही कहलाती है महाशिवरात्रि
(India) निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं।
फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस व्रत को अर्धरात्रिव्यापिनी चतुर्दशी तिथि में करना चाहिए। इस साल ये महा शिवपर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा। आज महाशिवरात्रि है। माना जाता है ये दिन भगवान शिव और पार्वती के विवाह का दिन है। शिव पुराण में ये भी कथा है कि इसी दिन भगवान शिव ने पहली बार ज्योतिर्लिंग के रूप में दर्शन दिए थे। भगवान शिवजी की अतिप्रिय रात्रि को शिवरात्रि कहा गया है। इस व्रत में रातभर जागरण और रुद्राभिषेक करने का विधान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।